आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा के धरने पर पहुंचे भीम आर्मी के नेता अमित कुमार ने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है इक़बालपुर चीनी मील पर करोडो का भुगतान बकाया है लेकिन प्रदेश सरकार और मील प्रबंधन इसे देने में गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा की ऊर्जा निगम द्वारा स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे।
गौरतलब है कि इकबालपुर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया पिछले काफी समय से बकाया चल रहा है। बकाया भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा पिछले दो हफ्तों से तहसील परिसर में धरने पर बैठे है। इस अवसर पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि यदि तय समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि इस स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।