आरिफ नियाज़ी।
रूड़की वन विभाग की टीम और राजा जी टाइगर रिज़र्व की सयुंक्त टीम ने खंजरपुर गांव में एक बंद मकान से 86 ज़हरीले साँप बरामद किये है साँपो की प्रजाति कोबरा और रसल वाईपर प्रजाति बताई जा रही हैं।
रसलवाईपर बेहद खतरनाक प्रजाती के सांप माने जाते है रसल वाईपर के काटने से व्यक्ति बच नहीं पाता।सांप एक बंद मकान में रखे गए थे हालाँकि सांप स्वामी मौक़े से फरार थे फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जैसे ही देर शाम वन विभाग के अधिकारियो की टीम मौक़े पर पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया विभागीय टीम ने बड़े गोपनीय तरीके से बंद मकान को खोला तो विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए मकान के अंदर पेटीयों में इन साँपो को भरकर रखा गया था।
हाँलांकि उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनिल बलूनी का कहना है की जिस शख्स के पास सांप थे उसके लाइसेंस का नवी नीकरण नहीं हुआ था जिसकी जांच की जा रही है इन साँपो के विष का प्रयोग जीवन रक्षक दवाईयों के लिए होना था जिसके चलते वन विभाग पूरे मामले की फिलहाल bजांच में जुट गया हैं। मौक़े पर दिल्ली और यूपी की पुलिस भी मौक़े पर मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।