आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के सरकड़ी ताहरपुर गांव का इनाया वेलफेयर ट्रस्ट लगातार गरीब बच्चों की मदद में जुटा है अभी तक स्कूलों में गरीब बच्चों को पढ़ाई सामग्री हो या उत्तरकाशी की थराली में आई आपदा हो इस ट्रस्ट ने बढ़चढ कर मदद की है.
आज गांव में रोटरी के पूर्व गर्वनर अमेरिका से मंज़ूर मैसी और सेवँथ डे स्कूल के डीन और स्टूडेंट सरकारी प्राइमरी स्कूल में पहुंचे जहाँ उन्होंने इनाया वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से स्कूली बच्चों को पानी की बोतल, पेन्सिल बॉक्स और ज़रूरी सामान वितरित किया।
इस मौक़े पर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस मौक़े पर रोटेरियन मंज़ूर मैसी ने कहा की वह भारत के ही रहने वाले हैं भले ही अब वह अमेरिका में चले गए हो उनकी शिक्षा दीक्षा भी सेवथ डे कॉलेज से हुई है उन्हें अपने देश की माटी से बहुत प्यार है इसलिए वह भारत के अंतिम छोर तक बैठे गरीब और बेसहारा लोगो की मदद करना चाहते है। उन्होंने कहा की सरकार भले ही कितना प्रयास कर रही हो लेकिन उनका प्रयास है की भारत का मुस्तकबिल और बेहतर हो यहाँ के बच्चे कल देश का बेहतर भविष्य बना सकें।
उन्हें आज गांव के छोटे छोटे बच्चों के बीच आकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है वह हमेशा इस भारत माता की धरती से जुड़े रहेंगे और अपने देश की सेवा करते रहेंगे। इस मौक़े पर रूड़की सेवँथ डे स्कूल के डीन ऑफ स्टूडेंट मुकेश मैसी ने बताया की मंज़ूर मैसी एक ऐसे समाज सेवक है जिनके दिल में आजभी गरीब और निर्धन लोगों की सेवा करने का जज़्बा है आजभी उनकी रगों में भारत मां खून बहता है वह हर समय भारत देश की उन्नति और प्रगति के बारे में सोचते रहते हैं। उन्होंने कहा की इनाया वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दानिश गौड़ ने भी इसी मिशन को लेकर जो शमा जलाई है उसमे वह ज़रूर सफल होंगे। इस मौक़े पर इनाया वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दानिश गौड़ ने कहा की अभी तक बाईस हज़ार स्कूली बच्चों को वह पानी की बोतल और टीफन आदि वितरित कर चुके है उनका लक्ष्य तीस हज़ार बच्चों तक पहुंचना है जल्द ही टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया की अनाया वेलफेयर ट्रस्ट गरीब और मज़लूम लोगों के साथ साथ गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य कर रहा है। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी