आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर तहसील के कानूनगो ओमप्रकाश के खिलाफ एक शिकायती पत्र काफी चर्चा में बना हुआ है। उनकी लगातार हो रही इस तरह की शिकायतों से तहसील प्रशासन भी तंग और परेशान आ चुका है। आलम यह है की हाल ही में भगवानपुर एस डी एम के पास एक शिकायती पत्र आया है जिसमें राजस्व कानूनगो पर भू माफियाओ से मिलकर बेशकीमती भूमि की बंदरबाँट करने और किसानों के शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं राजस्व निरीक्षक पर भरस्टाचार में लिप्त रहने के भी आरोप लगाए हैं लेकिन हैरत की बात यह है जब तहसील प्रशासन की टीम ने इस पत्र की गभीरता से जांच की तो उस पर शिकायत कर्ता व्यक्ति का ना तो नाम था ना ही कोई मोबाइल नंबर था और ना ही स्थान तक का लिखा गया था।
इस तरह की शिकायतें तहसील प्रशासन का समय बर्बाद कराने में लगे हैं। तहसील के अधिकारी भी इस तरह की शिकायत से बेहद परेशान है अब तहसीलदार द्वारा इस शिकायती पत्र की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश ने साफ किया की उन पर समय समय पर इस तरह के आरोप लगते रहे लेकिन सभी आरोपों की तहसील प्रशासन द्वारा जांच की गई तो शिकायत में कुछ नहीं मिला।उन पर जानबूझकर ऐसे निराधार आरोप लगाकर उन्हें परेशान और बदनाम किया जा रहा है । उन्होंने बताया की अनूप सिंह नाम का व्यक्ति लगातार उन्हें झूठी शिकायत करके उनका मानसिक उत्तपीडन किया जा रहा है अब तो उन्हें अपनी जान का भी खतरा है अगर उन पर कोई हमला या उनकी जान को खतरा होता है तो उसके ज़िम्मेदार अनूप सिंह ही होंगे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी