आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के गांजा माजरा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मर्तक विवाहिता के डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी है जिसकी परवरिश करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। सूचना मिलते बुग्गावाला पुलिस और भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम मौक़े पर पहुंची जहाँ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही मर्तक विवाहिता के परिजनों का आरोप है की मृतक सपना पिछले लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी उसके ससुराल वाले उसे हमेशा परेशान करते थे इसलिए ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हत्या की गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।दरअसल लक्सर थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव निवासी सपना का विवाह बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांजा मजरा गांव निवासी सागर के साथ हुआ था शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया ससुराल वाले सपना को परेशान करने लगे इस बाबत उसने अपने परिजनों को भी इस बात की जानकारी दीथी इसके बाद कई बार उसके परिजन गांझा मजरा गांव पहुंचे थे लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया था। इसी बीच सपना के पिता की मौत हो गई थी सपना के चेहरे पर गहरी चोट के निशान भी बताये गए है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेंगी।





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।