आरिफ नियाज़ी।
एक तरफ जहाँ उत्तराखंड सरकार सभी को शिक्षा और सभी को स्वास्थ्य देने के दावे कर रही है तो यही दावे रूड़की ब्लॉक के टोडा कल्याणपुर अहतमाल गाँव में पूरी तरह से खोकले साबित हो रहे है! ग्राम प्रधान इसराना पत्नी अब्दुल वाजिद ने हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है! प्रधान पति अब्दुल वाजिद ने बताया की आज तक भी उनके गाँव में कोई आंगनबाड़ी भवन नहीं है जबकि तीन केंद्र किराए के कार्यालय में चल रहे है!उन्होंने कहा की आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए उनके पास भूमि भी उपलब्ध है लेकिन बाल विकास विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जबकि बार बार बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चूका है यही हाल प्राथमिक शिक्षा का है जिसके लिए छोटे छोटे बच्चों को गाँव से बाहर पांच किलोमीटर का रास्ता तय कर दूसरे गाँव में जाना पड़ता है!उप प्रधान ने बताया की उनके गाँव में स्कूल बनाने के लिए सरकारी भूमि भी उपलब्ध है लेकिन उसके बावजूद भी शिक्षा विभाग लापरवाह बना हुआ है! उनके गाँव में स्कूल और आँगनबाड़ी भवन ना होने से बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!अब्दुल वाजिद ने बताया की उन्हें क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार से आशा है की वह ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान करेंगे!उन्होंने कहा की वह अधिकारियों के चक्कर लगाकर अब थक चुके है!
गौरतलब है की उत्तराखंड सरकार के अधिकारी लगातार सरकार की योजनाओ को घर घर तक पहुँचाने के लाख दावे करते है लेकिन यही दावे टोडा कल्याणपुर अहतमाल गाँव में दम तोड़ रहे है जब इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा की उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है वह इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी रूड़की से जानकारी लेंगे!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।