आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर जहाँ शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे भी आयोजित किये है! भाजपा के वरिष्ठ नेता धुर्व गुप्ता द्वारा नगर निगम के सामने पांचवा कावड़ सेवा शिविर लगाया है जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर भोजन और दवाईयों के साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!धुर्व गुप्ता पिछले पांच सालों से यह शिविर लगाते आ रहे है जिसमें भाजपा के दर्जन भर छोटे बड़े नेता कावड़ियों की सेवा में तत्पर रहते है! इस दौरान भाजपा नेता धुर्व गुप्ता का कहना है की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें भोजन दवाईयां और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!गुप्ता ने कहा और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह सेवा करते रहेंगे! धुर्व गुप्ता के शिविर में दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे!





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।