आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के चुनाव में शनिवार को लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला, जहां भाजपा नेता सुशील राठी की पत्नी निशु राठी को सर्वसम्मति से निर्विरोध सभापति चुना गया। वहीं, उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में विनोद कुमार को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई।
सभापति पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल होने के चलते निशु राठी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इस मौके पर समिति के कार्यालय में निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी सौंपे गए।
जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई, राठी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, फूल मालाओं से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ज़ोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर कई क्षेत्रीय किसान, गन्ना समिति के सदस्य और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने नए नेतृत्व से समिति को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई
“निशु राठी का निर्विरोध निर्वाचन यह दर्शाता है कि समिति में उनके प्रति विश्वास कितना गहरा है। अब देखना होगा कि नया नेतृत्व किसानों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता!इतना ही गन्ना किसानों में सुशील राठी का बढ़ता जनाधार दर्शाता है की राठी आज भी गन्ना किसानों के दिलों में जगह बनाये हुए है! इस दौरान नीशू राठी और सुशील राठी ने गन्ना किसानों का आभार भी जताया! इस अवसर पर इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कवींद्र चौधरी, राजपाल सिंह, ऋषिपाल बालियान,अनुराग राठी, अश्वनी चौधरी,आदित्य ब्रजवाल,पंकज राठी आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।