Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढौरा गाधारोना मार्ग पर नाला निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से मिले नगर पंचायत चेयरमैन डॉ नसीम, जल्द होगा नाला निर्माण

Spread the love

 

आरिफ नियाजी।

लंढौरा नगर पंचायत बरसात से पहले नाला निर्माण को लेकर बेहद गंभीर है।नगर पंचायत चेयरमैन डॉ नसीम का प्रयास है कि बरसात से पहले पूरे कस्बे को जलभराव से मुक्त कर दिया जाए जिसके लिए चेयरमैन डा नसीम ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से जल्द से जल्द कस्बे के नाला निर्माण की मांग की है। डॉ नसीम ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गाधारोना रोड पुलिया से मलिन बस्ती तक नाला बना हुआ है जो काफी पुराना है और क्षतिग्रस्त भी हो चुका है नाला क्षतिग्रस्त होने के चलते पानी की निकासी भी ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। जिसके चलते कस्बे और आसपास के गली मोहल्लों मे बरसात होने पर जलभराव की स्थिति बन जाती है।उन्होंने बताया कि गाधारोना के प्रसिद्ध धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से जाते हैं इतना ही नहीं बुककनपुर गोपालपुर और सीकर जाने वाले मार्ग पर स्थित इस नाले से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर जल्द से जल्द इस नाले निर्माण की अनुमति मिलती है तो स्थानीय लोगों के साथ साथ श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा होगी। नगर पंचायत चेयरमैन डॉक्टर नसीम ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आपदा से इस नाले निर्माण को स्वीकृति दी जाए। डॉ नसीम को जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि लंढौरा के नाला निर्माण को गंभीरता से लिया जायेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369