आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के महीग्रान निवासी एक युवती और महिला से धक्कामुक्की मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को महीग्रान बंधा रोड निवासी हिना ने तहरीर देकर बताया था कि दो दिन पूर्व जब वह देर शाम भारतगर स्थित अपने निर्माणाधीन आवास को देखने के लिए गई तो तभी वहां पहले से खड़े अनस पुत्र इनाम और हुसैन पुत्र साहिल और आसमा पत्नी साहिल द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए जमकर गाली गलौच की गई ।इतना ही नहीं दोनों युवकों ने उसके साथ अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ भी की।जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ धक्का मुक्की की उसके कपड़े तक फाड़ डाले
मौके पर चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।जब दोनों युवकों को उनकी पड़ोसन सुभानी ने रोकना चाहा तो दोनों ने उस पर लात घूंसों से उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।सुभानी का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि उसका परिवार तभी से मानसिक रूप से तनाव में है उसे अपने परिवार की जान का खतरा सता रहा है,फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनस पुत्र इनाम, हुसैन पुत्र साहिल,आसमा पत्नी साहिल निवासी महीग्रान बंधा रोड के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।