Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सुशासन कैंप में खराब मौसम में भी पहुंचे लोग,मिली बड़ी राहत

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में अब अपने आवास या प्रतिष्ठान का मानचित्र स्वीकृत कराने में विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।विभाग द्वारा इसके लिए एक तिथि निर्धारित करते हुए जगह जगह सुशासन कैंप लगाए जाने का निर्णय लिया है।जिसके चलते मानचित्रों की स्वीकृति के लिए लगाए गए सुशासन कैंप में खराब मौसम में भी आज बड़ी संख्या में लोग प्राधिकरण के कार्यालय में पहुंचे। रुड़की प्राधिकरण के कार्यालय में लगाए गए दूसरी बार के कैंप में चालीस लोगों से अधिक ने मानचित्रों से बड़ी राहत मिली । इस कैंप में प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत के साथ साथ सभी कर्मचारी मौजूद रहे।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने बताया कि प्राधिकरण ने अपने समस्त एकल आवासीय भवनों और 75 वर्ग मीटर तक के भूखंड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र की स्वीकृति के लिए प्राधिकरण सुशासन कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया था जिसके चलते रुड़की के दो कैंप में लोगों को बड़ी राहत मिलीहै। इस तरह के कैंप हरिद्वार जिले के सभी ब्लॉक में लगाए जाएंगे। सुशासन कैंप में आसपास के लोगों से बड़ी राहत मिली है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369