आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए मानचित्रों की स्वीकृति के लिए सुशासन कैंप लगाने का निर्णय लिया है।यह कैंप रुड़की प्राधिकरण के कार्यालय में तीस अप्रैल और दो मई को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।इस कैंप में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह समेत प्राधिकरण के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने बताया कि प्राधिकरण अपने समस्त एकल आवासीय भवनों और 75 वर्ग मीटर तक के भूखंड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र की स्वीकृति के लिए प्राधिकरण सुशासन कैंप का आयोजन करने जा रहा है।कल सुबह दस बजे से कैंप का शुभारंभ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह करेंगे।इन कैंपों से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस तरह के कैंप हरिद्वार जिले के सभी ब्लॉक में लगाए जाएंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।