आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के लंढौरा निवासी प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद कुर्बान उर्फ मीनू की बाइक चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मीनू का लंढौरा मंगलौर मार्ग पर आवास है देर रात लगभग दस बजे दो युवक आए जिनमें एक युवक घर के गेट के पास पहुंचा और दूसरा घर से दूर सड़क पर खड़ा रहा इसी बीच मौका पाकर युवक सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी कर आसानी से मौके से फरार हो गया।बाइक चोरी की सूचना मीनू ने तत्काल लंढौरा पुलिस चौकी को दी फिलहाल पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुटी है। वहीं बाइक चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अब पुलिस सी सी टीवी कैमरों की मदद भी ले रही है।वहीं मोहम्मद कुर्बान उर्फ मीनू का कहना है कि वह किसी कार्य से घर से बाहर थे देर रात लगभग दस बजे उनकी बाइक चोरी हुई है जिसने चोरी की है उसकी फोटो भी सीसीटीवी में आ रही है पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ सकती है। गौरतलब है कि अब से पहले भी आसपास के गांव से बाइक चोरी हो चुकी हैं जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।