आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शोकसभा का आयोजन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए वीभत्स और कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में पूरे देश में गुस्से और ग़म का माहौल है।आज देर शाम रुड़की में कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट करते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए।इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है पहलगाम की घटना को लेकर भारत सरकार को पाकिस्तान को करारा जवाब देना होगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खुफिया विभाग को भी इस घटना की भनक तक नहीं लग पाई सरकार का बहुत बड़ा फेलियर है।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शांडिल्य ने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर के पर्यटकों को सुरक्षा देने में फैल साबित हुई है सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियान पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाई करनी चाहिए।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कलीम खान,एडवोकेट राव बिलावर, प्रणय प्रताप, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आशीष सैनी, महानगर कांग्रेस सेवादल रणवीर नागर,श्रवण गोस्वामी,पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति,मदन लाल भड़ाना,दीपक वर्मा,भानु प्रताप बोटियाल,लवी त्यागी,जसविंदर सिंह एडवोकेट,रवि तोमर,दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।