आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ढंडेरा राजविहार कालोनी निवासी 22 वर्षीय आर्यन त्यागी पुत्र सुक्कन त्यागी का शव गंगनहर में मिलने से हड़कंप मच गया आर्यन त्यागी मंगलवार की देर शाम अपनी गुरुकुल से परचून की दुकान से लौटते समय घर नहीं पहुंचा था जिसके चलते रात भर उसके परिजन उसे तलाशते रहे।आज सुबह सूचना मिली कि आर्यन का शव मोहम्मदपुर गंगनहर झाल पर है आर्यन का परिवार मूलरूप से फ़लोदा जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है। फिलहाल आर्यन के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम पर भेज दिया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।वहीं आर्यन के परिवार में मातम छाया है। आर्यन दो बहनों में सबसे छोटा इकलौता भाई था। आर्यन के परिजनों का कहना था कि आर्यन अपने काम से काम रखता था उसका कभी भी किसी से विवाद तक नहीं हुआ लेकिन वह गंगनहर में कैसे पहुंचा इसकी जांच होना आवश्यक है।वहीं आर्यन के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।