Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की आई आई टी कैंपस में विश्व पृथ्वी दिवस पर एबीएन स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाली रैली,छात्रों में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की आई आई टी कैंपस स्थित ए बी एन सेकंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में आई आई टी कैंपस में रैली निकाली गई।इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं में भारी उत्साह भी दिखाई दिया।स्कूल प्रबंधन द्वारा पृथ्वी दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिता के अलावा पृथ्वी दिवस से संबंधित मॉडल प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। हालांकि इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पृथ्वी दिवस से संबंधित जागरूकता रैली के माध्यम से पृथ्वी दिवस की महत्ता को भी समझाया गया।रैली में लगभग तीन सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती कंवलजीत कौर ने छात्र छात्राओं को पृथ्वी दिवस की विस्तार से जानकारी देते हुए विश्व पृथ्वी दिवस की शपथ भी दिलाई।इस मौके पर स्कूल के अध्यापक और अध्यापकों द्वारा छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर डॉ वंदना,कल्पना डिमरी,निधि बरतर,विवेक मांगलिक,अजय राठी और प्रशांत कपिल आदि समेत बड़ी संख्या में
छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369