आरिफ नियाज़ी।
रुड़की खंड विकास कार्यालय की बिल्डिंग के पीछे खड़ा पीपल का पेड़ काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ब्लॉक के अधिकारियों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है अब वन विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारी भी इस मामले की जांच में जुट गए हैं।दरअसल रुड़की ब्लॉक कार्यालय की बिल्डिंग के पीछे बेहद प्राचीन पीपल का पेड़ खड़ा था जिस पर वन माफियाओं ने हाथ साफ कर दिया लेकिन पेड़ कटने की भनक ब्लॉक कर्मचारियों को ज़रा भी नहीं लगी अब प्रभारी खंड विकास अधिकारी के के कडपाल द्वारा जहां गंगनहर कोतवाली पुलिस को इस बाबत तहरीर दी गई है तो वहीं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय से भी जवाब तलब किया गया है।बड़ा सवाल यह है कि कार्यालय समय में पेड़ कटने की जानकारी भी किसी कर्मचारी को आखिर क्यों नहीं लगी।
दरअसल बीती 16 अप्रैल को ब्लॉक से पीपल का बेशकीमती पेड़ कटा है लेकिन अभी तक भी पेड़ काटने वाले तक पुलिस या ब्लॉक अधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं। सूत्रों के मुताबिक पेड़ को कटवाने में किस कर्मचारी की भूमिका हो सकती है अधिकारी इसकी भी जानकारी जुटा रहे हैं ।गौरतलब है कि पीपल के पेड़ को काटने के लिए वन विभाग और उद्यान विभाग भी अब इसकी जांच में जुट गए हैं।फिलहाल पीपल के पेड़ कटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है ब्लॉक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं इस बाबत प्रभारी खंड विकास अधिकारी के के कडपाल ने कहा कि पीपल के पेड़ काटने का मामला बेहद गंभीर है जिसकी रिपोर्ट गंगनहर कोतवाली में की गई है।वहीं युवा कल्याण विभाग का कार्यालय भी वहीं पर है उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।