आरिफ नियाज़ी।
रुड़की रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारी प्रथा में काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी की कुछ रिक्शा चालकों ने मामूली कहासुनी को लेकर जमकर धुनाई कर दी जिसके बाद गुस्साए सभी सफाई कर्मचारी गंगनहर कोतवाली जा पहुंचे और पुलिस को रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।रिक्शा चालक तेलीवाला का बताया जा रहा है फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस ई रिक्शा चालकों की धरपकड़ में लगी हुई है।
दरअसल रुड़की रेलवे स्टेशन पर तैनात अस्थाई कर्मचारी आज सुबह हर रोज की तरह साफ सफाई में लगे थे इसी बीच सोनू पुत्र मदन सिंह ने एक ई रिक्शा चालक को साफ सफाई के दौरान ई रिक्शा हटाने के लिए कहा आरोप है कि इसी दौरान रिक्शा चालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ जमकर गाली गलौच की जब उसने गाली का विरोध किया तो रिक्शा चालक ने अपने तीन चार अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर उसकी लात घुसों से जमकर धुनाई कर डाली जिससे उसके कपड़े तक भी फट गए और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। फिलहाल दर्जनों सफाई कर्मचारी सोनू को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने ई रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।और सफाई कर्मचारियों को इंसाफ दिलाया जायेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।