आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ग्रीन पार्क से युवती को भगा कर ले जाने वाले दोनों युवकों को उसके परिजनों ने धर दबोचा जिसके बाद उन्हें ग्रीनपार्क कालोनी एक घर पर ले गए जहां समाज के सभी गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उनसे पूछताछ की गई । लेकिन काफी पूछताछ करने पर भी दोनों युवक लड़की का कोई पता नहीं बता पाए जिसके बाद सैंकड़ों लोग दोनों युवकों को लेकर कोतवाली जा पहुंचे जहां फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल युवती के परिजनों के मुताबिक बीती 16 अप्रैल की सुबह निसद्दरपुर निवासी फरमान और उसका एक अन्य साथी ग्रीनपार्क कालोनी निवासी एक युवती को बाइक से लेकर फरार हो गए थे जिसका चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है युवती के परिजन सभी जगह तलाश कर थक चुके थे इसी दौरान उन्हें फरमान की जानकारी मिली तो उन्होंने उससे संपर्क कर ग्रीन पार्क में बुला लिया लेकिन समाज के जिम्मेदार लोगों की पंचायत में भी आरोपी फरमान और उसका साथी युवती के बारे में कुछ नहीं बता पाए। कई घंटे चली पंचायत बेनतीजा रही अब पूरा मामला कोतवाली जा पहुंचा है जहां युवती के परिजनों को उम्मीद है कि उन्हें अब इंसाफ मिलेगा।फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं पुलिस फरमान और उसके साथी से पूछताछ करने में लगे हैं।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।