आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के एक कॉलेज के नाबालिग छात्रों का मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पीड़ित छात्र के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजन बेहद गुस्से में हैं।
दरअसल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मुनीत चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा रोज की तरह बीती 16 अप्रैल को रामनगर में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। बताया कि 6-7 स्कुटी पर सवार लगभग 10-12 छात्र आये और उनके बेटे को जबरदस्ती गुण्डागर्दी के बल पर उठा ले गये और रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सुनसान जगह पर ले जाकर उसे लात, मुक्के, बैल्ट एवं हाथ में पहने हुए लोहे के कडे से जमकर मारना-पीटना शुरू कर दिया और जब तक उनका मन नहीं भरा तब तक मारते रहे हैं। उनमें से कुछ लडके विडियों बनाते रहे। जब उनके पुत्र ने उन्हें फोन किया तो उक्त में से एक लड़के ने फोन छीनकर सडक पर पटक दिया। कुछ राह चलते लोग मार-पीट देखकर आ गये तो ये लोग उसे छोड़कर चले गये। वहीं लगभग 08:30 बजे रात्रि आरोपी युवक की इंस्ट्राग्राम आईडी से मार-पीट की रील वायरल करते हुए “कर दिया काम’ का सलोगन लिखकर वायरल की गयी है। वहीं बताया गया कि उक्त आरोपी किशोरों के द्वारा उससे पहले भी मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।