आरिफ नियाज़ी।
राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रुड़की पहुंचे चौधरी नीरपाल सिंह का रुड़की पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक मजबूत किया जायेगा। जिसके चलते पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाएगा इतना ही नहीं हरिद्वार जिले में पहली बार दस हजार सदस्यों को सदस्यता दिलाई जाएगी। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल से महिलाओं किसानों और युवाओं को जोड़ा जायेगा पहली बार हरिद्वार जिले के गांव गांव में सदस्यता अभियान चलेगा।संगठन की मजबूती के बाद पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी।चौधरी ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय लोकदल मजबूत स्थिति में नहीं था लेकिन अब सिद्धांत चौधरी को उत्तराखंड में खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिन्होंने सैंकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। उन्होंने कहा कि सिद्धांत चौधरी एक होनहार युवा है जो राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती दिलाने में अहम भूमिका दिलाएंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोकदल ने ठाना है,2027 में पार्टी का परचम लहराना है।
उन्होंने कहा कि मेरी युवाओं से अपील है कि राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े और संगठन को मजबूत बनाओ।अगले महीने मई में युवाओं का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी,युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर चहल,प्रदेश महासचिव विकास शिकारपुर,विवेक त्यागी,भास्कर भट्ट,संजीव मलिक,अजय वर्मा,कार्तिक राठी ,एकांश , रितिक ,सुधा त्यागी,सोनी जोशी आदि उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।