आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खाता खेड़ी गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लात घुसे और लाठी डंडे चले जिसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई हंगामा इतना बड़ा की चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस हंगामे में लड़की पक्ष के घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल खाताखेड़ी गांव निवासी तौकीर की लड़की की टांडा भनेड़ा गांव से आज बारात आई थी इसी बीच किसी बात को लेकर परिवार में मामूली बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि इरफान,हमजा, अफजल, और नदीम पुत्रगण अख्तर ने लाठी डंडों से जोरदार हमला कर दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मंच गई इस हमले में लड़की पक्ष के ताबिश, अयान फैजान और फ़ैमिदा घायल हुए हैं जिन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शादी समारोह में भी भगदड़ मच गई किसी तरह बारात को आनन फानन में बिदा किया गया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।