Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रेमी को इश्क करना पड़ा भारी,तीन दिन के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,पोक्सो में गया जेल

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

झबरेड़ा में एक युवक को किशोरी से प्रेम करना भारी पड़ा है खास बात यह रही कि आरोपी गुड्डू किशोरी को लेकर उत्तराखंड से बाहर लेकर फरार हो गया था । पुलिस ने तीन दिन बाद आज लखनौता रेलवे पुल के पास से गुड्डू को गिरफ्तार किया है।झबरेड़ा निवासी गुड्डू पुत्र आकिल किशोरी को लेकर तीन दिन पहले फरार हुआ था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस जगह जगह युवक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पोक्सो के तहत आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।गौरतलब है कि गुड्डू के परिवार का झबरेड़ा में गन्ने का कोल्हू पर काम करता है बताया जाता है कि कोल्हू पर काम करते समय आरोपी गुड्डू द्वारा बहला फुसलाकर एक किशोरी को अगवा कर मौके से फरार हो गया था झबरेडा पुलिस तभी से गुड्डू की तलाश में जुटी थी आज गुड्डू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि गुड्डू किशोरी को लेकर फरार हो गया था जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369