आरिफ नियाज़ी।
रुड़की खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कैंप कार्यालय पर भाजपा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। खास बात यह है कि आज ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का भी जन्म दिन है। इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी और उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।इस मौके पर चैंपियन के कैंप कार्यालय पर पूजा पाठ के बाद भाजपा का झंडा भी फहराया गया।इस मौके पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि आज के दिन भाजपा का स्थापना दिवस है तो वहीं उनका भी जन्म दिन है आज उनके कैंप कार्यालय पर पूजा पाठ के साथ दस फीट लंबा पार्टी का झंडा लगाया गया है। रामनवमी के अवसर पर भी पूजा अर्चना भी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है उन्होंने संकल्प लिया है कि गांव गांव में घर घर तक भाजपा को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार जगह जगह झंडे लगाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब देश के सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी हरियाणा पंजाब दिल्ली में सरकार आने के बाद अब पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा।चैंपियन ने कहा कि भारत के लौह पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है। अब वह गांव गांव जाकर लोगों से भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम करेंगे।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफजाल अली, पार्षद नवनीत शर्मा,संदीप सैनी,भगत सिंहजी अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।