आरिफ नियाज़ी।
केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बिल पास करने का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली और जिला उपाध्यक्ष मोमिन अंसारी ने मिठाई वितरित कर केंद्र सरकार का आभार जताया है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अफजाल अली और उपाध्यक्ष मोमिन अंसारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वक्फ बिल पास कर ऐतिहासिक कार्य किया है जिसका देश के मुस्लिम समाज के लोग स्वागत करते हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं उन्हें बिल की पूरी जानकारी नहीं है ऐसे लोग मुस्लिम समाज को गुमराह करने में लगे हैं।अफजाल अली ने कहा कि केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है जिसका आज मुस्लिम समाज के लोग भी स्वागत कर रहे हैं इस बिल के पास होने से जहां गरीब बेसहारा मुस्लिम समाज के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा वहीं वक्फ की जमीनों को कब्जाने वाले मुतवल्लियों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।अब वक्फ की संपत्तियों की बंदरबांट नहीं हो सकेगी केंद्र सरकार का बेहद सराहनीय निर्णय है जिसका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दिल से स्वागत करता है।वहींअफजाल अली जिलाध्यक्ष भाजपा रुड़की अल्पसंख्यक मोर्च जिला उपाध्यक्ष मोमिन अंसारी, मण्डल अध्यक्ष झबरेडॉ ग्रामीण शोएब गौड ने कहा कि वक्फ बिल पास होने से वक्फ संपत्तियों से अवैध कब्जे हटेंगे और वक्फ माफियाओं से वक्फ की संपत्तियों को छुटकारा मिल सकेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी आभारी जताया।इस मौके पर डॉक्टर यूसुफ खान, रिसालत हुसैन मण्डल उपाध्यक्ष लैंडोरा अली अमीर जाफरी (मंडल महामंत्री लंढौरा) आसिफ मलिक मीनू बूथ अध्यक्ष 25 नगला कुबड़ा आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।