Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल के प्रबंधन की लापरवाही आई सामने, मरीज को बिना स्ट्रेचर के लिए इधर उधर भटकते रहे मरीज

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की का सबसे बड़ा सिविल हॉस्पिटल किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है इस बार स्ट्रेचर ना मिलने पर एक मरीज को उसके परिजन हाथों में लटकाए हुए हॉस्पिटल में इधर उधर भटकते रहे ।काफी देर बाद उन्होंने मरीज को एमरजेंसी में भर्ती कराया। यह मामला अस्पताल में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल मंगलवार की दोपहर को दौरा पड़ने पर एक युवक को सिविल हॉस्पिटल में लाया गया था स्ट्रेचर ना मिलने पर परिजनों ने उसे स्वयं ही परिजन लेकर एमरजेंसी में पहुंचे जहां उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं सबसे बड़े हॉस्पिटल में स्ट्रेचर ना मिलने पर मरीज के परिजनों में बेहद गुस्सा था।इस दौरान प्रमुख समाजसेवी कृष्ण गोपाल ने कहा कि सिविल हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं बेहद खराब हैं अस्पताल प्रबंधन मरीजों को लेकर गंभीर नहीं है।प्रदेश सरकार को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369