आरिफ नियाज़ी।
खानकाह ए नियाजिया बरेली के सज्जादा नशीन हज़रत मेहंदी मिया साहब ने दरगाह हुज़ूर साबिर पाक में हाज़री पेश कर देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगी।इस दौरान साहिबज़ादा शाह यावर मंज़र ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी ने उनकी हाज़री करायी और उनकी दस्तारबंदी की।इस मौके पर हजरत मेंहदी मियां नियाज़ी के आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में मुरीदीन पहुंचे थे जिन्होंने हजरत का कलियर पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया और उनकी जियारत की। हज़रत मेहंदी मियां साहब आज देर शाम कलियर शरीफ पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले साबिर साहब की दरगाह में हाजरी देते हुए दरगाह पर फूल और चादर पेश किए।गौरतलब है हर साल की तरह बरेली खानकाहे नियाज़िया के सज्जादा नशीन हजरत मेंहदी मियां कलियर शरीफ साबिर साहब की दरगाह में हाजरी देते रहे हैं।उनके चाहने वालों को जैसे ही उनके कलियर शरीफ आने की सूचना मिली तो खेड़ी शिकोहपुर, रायपुर ,सहारनपुर और पाली आदि से बड़ी संख्या में उनके मुरीद पहुंचे और दरगाह में हाजरी में शिरकत की।इस दौरान हजरत मेंहदी मियां साहब ने देश और प्रदेश की अमन सलामती और खुशहाली की दुआएं भी कराईं।इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।