आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड की धामी सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल को सेवा सुशासन और विकास के रूप में मना रही है। आज मंगलौर दिल्ली मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने जहां धामी सरकार की विस्तार से उपलब्धियां बताई वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में दिए गए योगदान की जमकर प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा जबकि वैध मदरसों को छेड़ा नहीं जायेगा।उन्होंने कहा कुछ लोग अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई से बौखला गए हैं अगर वह सही हैं और ठीक काम कर रहे हैं तो परेशान क्यों हैं।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अब पूर्व सीएम हरीश रावत भी मदरसों में राजनीति करने आ गए जो लोग मदरसों को अनुचित तरीके से चला रहे हैं उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के वोट हासिल करने के लिए षड्यंत्र रच रही है मुसलमानों को कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना चाहिए। मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि 1919में बनने वाली जमीयत उलेमाए हिंद को अपने बारे में सोचना चाहिए आज जमीयत कहां है जमीयत ने हमेश आर आर एस का खौफ मुसलमानों को दिखाकर उनसे वोट हासिल कर रहे है।जबकि।आर आर एस एस समाज में बेहतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सकेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कर रही है,
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार सेवा, सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। यह तीन वर्षों की यात्रा प्रदेश की प्रगति और समर्पित सेवा की प्रतीक है।
रुड़की महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़लरोधी क़ानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया।
राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने बताया कि ने बताया कि इन तीन वर्षों में लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई कर देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा सुनिश्चित की गई।
भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने कहा कि इन तीन वर्षों में 20,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गईं और महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया, जिससे प्रदेश में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश पवार ने बताया कि धामी सरकार के कार्यकाल मेंधार्मिक स्थलों का पुनर्विकास, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार, होम स्टे योजना से स्वरोज़गार, छात्रवृत्ति योजनाएँ, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार—ये सभी कार्य देवभूमि उत्तराखंड के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं।
भाजप नेता सुशील राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सके।
इस अवसर पर सभी सरकारी विभागों के सेवा से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिसमें उत्तराखंड की भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई जिसका मंचासिन पदाधिकारीयो ने अवलोकन किया
मंडल अध्यक्ष राजीव राणा और शोभित गुप्ता ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार प्रकट किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर शोभाराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी , मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम,विकास प्रजापति, सुशील रावत ,अनीस अहमद गौड,मनोज मुलाना आकाश गौतम, ऋषि पाल बालियां, अरुण लोहान , अमीलाल वाल्मीकि, विक्रांत राठी,देवराज पाल, इसकी अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी सुभाषसैनी, सहायक खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मपाल सिंह तेजवान, बाल विकास विभाग बीना अग्रवाल , कृषि विभाग से अनिल मलिक, खादिमपुर की विभाग से दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर ए के श्रीवास्तव, उद्यान विभाग से नरेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी , संबंधित विभागीय अधिकारी गण , भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।