आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा में भाजपा सरकार के तीन साल के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का भाषण लोगों के दिलों को छू गया।इतना ही नहीं देशराज कर्णवाल ने जब एक एक कर महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मंच से साझा की तो पंडाल में महिलाओं ने जमकर तालियां बजाई।देशराज कर्णवाल ने कहा कि धामी सरकार ने पने तीन साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाए कम हैं ।उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून ,यूसीसी कानून बनाकर महिलाओं को बराबरी के हक दिया है।अब परिवार की मुखिया महिला होगी सरकार की हर योजना में महिला सर्वोपरि है।उन्होंने कहा कि राशनकार्ड हो या उज्ज्वला योजना सभी योजनाओं में महिलाओ को सरकार ने आगे बढ़ने का मौका दिया है।देशराज शेरों शायरी के भी बड़े माहिर है जब भी वह मंच पर आते हैं अपना भाषण कोई ना कोई शेर सुनाकर करते हैं।आज का भाषण भी उनका काफी बेहतर रहा जिसे लोगों ने शांत होकर गंभीरता से सुना।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।