आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट गांव में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल रोहित ने ही अंकित हत्याकांड की तमाम साजिश रची थी ।रोहित ने ही अंकित की हत्या के लिए चार लाख की सुपारी तय की थी।अंकित हत्याकांड में तीन लोगों को पुलिस दो दिन पूर्व जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि झबीरन जट निवासी पांच दिन पूर्व अंकित की श्मशान घाट के पास धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी । पुलिस ने अंकित हत्याकांड का दो दिन में ही खुलासा कर दिया था लेकिन रोहित पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी रोहित तांसीपुर के जंगल में घूम रहा है पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और रोहित की घेराबंदी शुरू कर दी। रोहित ने पुलिस को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में रोहित की टांग में गोली लगी है जिसके बाद पुलिस घायल रोहित को पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहां से अस्पताल के डॉक्टर रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने रोहित की जानकारी जुटाई।इस दौरान एस पी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि रोहित पर पूर्व में भी लूट और चोरी के संगीन केस दर्ज हैं अभी रोहित की उत्तरप्रदेश के पुलिस थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।उन्होंने बताया कि रोहित एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पहले भी जेल जा चुका है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।