आरिफ नियाज़ी।
ऊर्जा निगम लगातार बिल वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ भले ही जोरदार अभियान चला रहा हो लेकिन साथ ही ऊर्जा निगम के कुछ अधिकारी गरीब लोगों का भी शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं।ऊर्जा निगम के अधिकारी एक रेडा चालक से 15 हजार की रकम लेकर भूल गए हैं आज तक ना ही उसका कनेक्शन हुआ ना ही उसकी पीड़ी हुई।ताज़ा मामला ऊर्जा निगम रामनगर डिविजन का है जहां पर रामपुर गांव निवासी एक मेहनत मजदूरी करने वाला रेडा चालक ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही से बेहद परेशान है आलम यह है कि पिछले एक साल से वह रामनगर ऊर्जा निगम कार्यालय के चक्कर लगा कर थक चुका है। दअरसल रामपुर गांव निवासी दिलशाद पुत्र याकूब पर ऊर्जा निगम का बीस हजार से अधिक का बिल बकाया था जिसके चलते उसने किसी से ब्याज पर लेकर 15 हजार जमा कर अपने कनेक्शन की पी डी कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था जिसका अधिकारियों ने 15 हजार बिल जमा कर कनेक्शन काट दिया था। लेकिन पूरा एक साल बीत जाने के बावजूद भी दिलशाद को नया कनेक्शन नहीं मिला और ना ही आज तक पी डी हो पाई हैं ।दिलशाद लगातार ऊर्जा निगम के एस डी ओ और जे ई के चक्कर लगाकर थक चुका है।अब मामले की जानकारी जैसे ही ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी तक पहुंची तो उन्होंने उक्त अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए दो दिन में पी डी कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।वहीं इस बाबत दिलशाद का कहना है कि वह ऊर्जा निगम के अधिकारियों के चक्कर लगा कर थक चुका है लेकिन अब अधिशासी अभियंता से उसे दो दिन में कार्य होने का समय मिला है उसे अब आशा है कि शायद अब उसके कनेक्शन की पी डी हो जाए वहीं रामनगर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि बिल वसूली के कारण हो सकता है अधिकारियों को समय नहीं मिल पाया हो जल्द ही उसके कनेक्शन की पी डी कर दी जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।