आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिले में सहकारी समितियों के चुनाव में राजनीति भी तेज हो चुकी है। मेहवड़ खुर्द सघन सहकारी समिति में संचालक मंडल के 12 नामांकन निरस्त होने से हड़कंप मचा हुआ है जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सहकारी समिति पहुंचे ।

सहकारी समिति के कैडर सचिव सुरेश कुमार ने नगर पंचायत इमली खेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी पर आरोप लगाया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ समिति के कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने समिति के स्टाफ से संचालक मंडल के नामांकन निरस्त होने का कारण पूछा जिसके बाद वह आग बबूला हो गए और उन्होंने समिति कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर दी।

उनका आरोप था कि चेयरमैन जाते जाते कर्मचारियों को देख लेने की धमकी देकर गए हैं। इसी बीच सूचना मिलते ही समिति कार्यालय में भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंच गए जहां उन्होंने मनोज सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मनोज सैनी समिति के चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।हालांकि इस दौरान निर्वाचन अधिकारी अजय भान राणा मौजूद नहीं थे।वहीं इस बाबत इमली खेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं जबकि उन्होंने किसी का भी अपमान नहीं किया और ना ही किसी के साथ अभद्रता की है उन पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।