आरिफ नियाज़ी।
लंढौरा स्थित भूमि एवं कृषि संरक्षण अधिकारी मोहम्मद ताहिर ने अपने कार्यालय में तैनात सात कर्मचारियों से नोटिस देकर जवाब तलब किया है।यह नोटिस उन्हें बिना कारण बताए मंगलवार को अपने कार्यालय में कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन करने पर दिया गया है।जिन कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है उनमें सहायक कृषि अधिकारी राजवीर सिंह,अवर सहायक अभियंता अश्वनी कुमार,अवर सहायक अभियंता नवनीत कुमार, प्रधान सहायक सचिन कुमार जोशी मानचित्रक,सहायक लेखाकार कुमारी वर्षा,अनुसेवक सोमप्रकाश,कनिष्ठ सहायक कुमार गौरव शामिल हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी मोहम्मद ताहिर ने बताया कि यह उनके खिलाफ कुछ कर्मचारी बड़ी साजिश रच रहे हैं जिससे विभाग की छवि धूमिल और खराब हो रही है। यह बड़ा षड्यंत्र है जिसकी जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को इस बाबत अवगत करा दिया है।उन्होंने कहा कि जब से वह लंढौरा में आए हैं तभी से उनके खिलाफ कुछ कर्मचारी साजिश रच रहे हैं और उनपर झूठे आरोप लगा कर उन्हें बदनाम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को कोई परेशानी थी तो वह उनसे मिल सकता था लेकिन कार्यालय में धरना प्रदर्शन करना बेहद गलत था जिसकी कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी इसलिए सात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देकर जवाब मांगा गया है अगर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया तो उस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है जिसके चलते किसानों को भी भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।लंढौरा स्थित कार्यालय के कुछ कर्मचारियो द्वारा मंगलवार को भूमि संरक्षण अधिकारी पर रिश्वत लेकर दबाव में काम करने के गंभीर आरोप लगाए थे सहायक कृषि भूमि संरक्षक अधिकारी राजवीर सिंह ने तो मोहम्मद ताहिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का कोई भी काम बिना सुविधा शुल्क के नहीं होता।आज भी भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों नेता मोहम्मद ताहिर से मिले और उन पर लग रहे आरोपों पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान सहायक कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी राजवीर सिंह ने मोहम्मद ताहिर पर आरोप लगाया कि मोहम्मद ताहिर भ्रष्टाचार मे लिप्त हैं और विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं में बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं होपाते जिनकी जांच होना बेहद आवश्यक है।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के बालेंद्र,भूपेंद्र सिंह नारसन खुर्द,राजवीर सिंह कुंवाहेड़ी,मदनपाल सिंह ,अमरीश कुमार खेड़ा जट,भाजपा मंडल महामंत्री लंढौरा चरण सिंह शिकारपुर,गोविंद चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।