आरिफ नियाज़ी।
राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन मंगलौर नगर पालिक चुनाव में अपने दोस्त को जिताने के लिए जो चाणक्य नीति अपनाई उसकी हर जगह खास चर्चा है। जी हां हम बात कर रहे हैं मंगलौर वार्ड नंबर एक की जहां से सभासद के प्रत्याशी जहीर खान चुनाव मैदान में थे और वह धीरे धीरे अपने प्रचार में जुटे थे लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपने बेहद नजदीकी दोस्त जयपुर निवासी डॉ रहमान खान को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया और उन्हें अपने चुनाव की पूरी बागडोर सौंप दी। डॉ रहमान ने भी अपने जिगरी दोस्त को निराश नहीं किया और वह तुरंत ही जयपुर से मंगलौर के लिए रवाना हो गए। मंगलौर आने पर चुनाव को लेकर प्रत्याशी जहीर खान के साथ गहरा मंथन किया और पूरी मेहनत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए।
सभासद प्रत्याशी जहीर खान के सामने सभासद का चुनाव जीतना एक बड़ी चुनौती थी और उनके समाज के ही एक व्यक्ति द्वारा चुनाव में उनके सामने चुनाव लड़कर उनकी मुश्किलें और बढ़ा रखी थी लेकिन डॉ रहमान खान के सामने यह कोई चुनौती नहीं थी उन्होंने अपनी चाणक्य नीति से आगे बढ़ते हुए जहीर खान के चुनाव प्रचार को तेज किया और मतदाताओं को पूरा भरोसा दिलाया कि अगर जहीर खान जीते तो उनके मान सम्मान के साथ साथ वार्ड में भी बड़े पैमाने पर विकास होगा।इसी को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं ने डॉ रहमान की बात का सम्मान रखते हुए जहीर खान को ऐतिहासिक जीत दिलाई और विरोधियों पर भारी साबित हुए। अब जहीर खान की जीत पर उनके सभी रिश्तेदार से लेकर उनके सभी समर्थक उनके घर पर बधाई और मुबारकबाद देने पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि अगर कोई जहीर खान से मालूम करे कि आप चुनाव कैसे जीते तो उनका साफ कहना था कि चुनाव मैं नहीं बल्कि उनके वार्ड की जनता ने जीता है चुनाव उस शख्स ने जीता है जो जयपुर से खास उनके लिए यहां पहुंचा है। वह डॉक्टर रहमान के जिंदगी भर आभारी रहेंगे जिनकी बदौलत उन्हें यह सफलता मिली।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।