आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में हेयर स्टाइल की शौकीन युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है अब पोस्ट ऑफिस के पास सिविल लाइन में मेक ओवर बाई एस एम ऐसा सैलून खुला है जो बेहद मुनासिब रेट पर युवतियों के हेयर स्टाइल और उनको एक अच्छा लुक देगा।शुक्रवार को मेक ओवर बाई एस एम का शुभारंभ पूर्व मेयर यशपाल राणा और रामपुर नगर पंचायत के नवनियुक्त चेयरमैन परवेज़ सुल्तान ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर यशपाल राणा ने कहा कि रुड़की शहर में तेजी से सैलून खुल रहे हैं जिसका लाभ शहर के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेक ओवर बाई एस एम में मुनासिब रेट पर युवतियों को हेयर स्टाइल का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि रुड़की शहर लगातार तरक्की कर रहा है रुड़की शहर को शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है अब गांव गांव से लोग भी शहर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं जहां रोजगार के बेहतर अवसर हैं।ऐसे में शहर में अच्छे सैलून की बेहद आवश्यकता थी जिसे मेक ओवर बाई एस एम ने पूरा किया है उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी आशा है कि यह सैलून शहर में काफी तरक्की करेगा ।

इस मौके पर सैलून की स्वामी सोफिया मलिक ने बताया कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में हर काम में कंपटीशन है लेकिन अगर अच्छा काम होगा तो ग्राहक वहीं आयेंगे।मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर चुकी सोफिया मलिक का दावा है कि उनके सैलून पर बेहद कम रेट रखे गए हैं। लैकमी इंटरनेशनल से दो साल का कोर्स करके रुड़की पहुंची सोफिया मलिक का दावा है कि जो लोग दुल्हन के शृंगार पर 15 से बीस हजार रुपए खर्च करते हैं अब उनके लिए खुशखबरी यह है कि अब दुल्हन का वही शृंगार मात्र पांच हजार में उनके सैलून पर मिलेगा। सोफिया को अपने काम पर पूरा भरोसा और विश्वाश है।उनका मानना है कि जो भी ग्राहक उनके पास आएंगी वह ग्राहक नहीं बल्कि उनका परिवार होंगी उनकी संतुष्टि करना ही उनका पहला प्रयास रहेगा।इस मौके पर नगर पालिका रामपुर के चेयरमैन परवेज सुल्तान ने भी इस सैलून की काफी सराहना की । इस मौके पर विकास चौधरी, जावेद अब्बासी,दीपक अग्रवाल,दानिश,शाहरुख,साहिल,शाहरुख मलिक,दिलशाद अहमद,अब्दुल्लाह,सोफिया मलिक,शानू मलिक आदि मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।