आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स के वालिद शमशुद्दीन उर्फ जंगा प्रधान जी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया।उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जनाजे की नमाज बाद नमाज ईशा सुभाषनगर मस्जिद में पढ़ी जाएगी। गौरतलब है कि माजरा क्षेत्र में जंगा प्रधान जी का अपना अलग ही प्रभाव रहा है उन्हें इस क्षेत्र की जनता का बहुत अधिक समर्थन और भरपूर सहयोग मिला। जंगा प्रधान जी जिस भी राजनैतिक पार्टी में रहे उन्होंने उस पार्टी को पूरी वफादारी के साथ मजबूत किया।उनका राजनीतिक सफर भी काफी लंबा है।

उनके देहांत की खबर जैसे ही क्षेत्र के लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं।भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ अन्य राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी जंगा प्रधान जी के देहांत पर दुख प्रकट किया है। सरकार के कई बड़े जनप्रतिनिधि भी जंगा प्रधान जी के आवास पर पहुंचने लगे हैं।वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि प्रधान जी पिछले लंबे समय से बीमार थे जिनका उपचार चल रहा था।आज अचानक उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है।प्रधानजी की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।