Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तम चीनी मील ने किया गन्ना किसानों का 15 जनवरी तक का 18 .23 करोड़ का भुगतान,किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

मंगलौर के लिंबरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मील किसानों को लगातार बड़ी राहत दे रहा है।उत्तम चीनी मील गन्ना भुगतान के मामले में सबसे आगे है आलम यह है कि उत्तम चीन मिल प्रबंधन किसानों को गन्ने का भुगतान समय से करता आया है यही कारण है कि आज गन्ना किसानों का रुझान भी बड़ी तेजी के साथ उत्तम चीनी मील की ओर बढ़ रहा है।इस दौरान उत्तम चीनी मील के महाप्रबंधक गन्ना अनिल सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा ।

किसानों की समस्याओं को देखते हुए चीनी मील प्रबंधन उन्हें समय पर भुगतान कर रहा है। अनिल सिंह ने बताया कि 15जनवरी तक का 18.23करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया गया है इस भुगतान से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।गौरतलब है कि उत्तराखंड की अन्य चीनी मिलों से उत्तम चीनी मील भुगतान के मामले में अति उत्तम साबित हो रहा है।इस मील को लेकर चीनी मील प्रबंधन की कार्य कुशलता भी काफी बेहतर साबित हो रही है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369