आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका में पहली बार जयपुर से एक चेहरा ऐसा भी पहुंचा जिसने अपने दोस्त को पहली बार में ही जीत दिला दी।जी हां हम बात कर रहे हैं मंगलौर वार्ड नंबर एक की जहां से सभासद के प्रत्याशी जहीर खान चुनाव मैदान में थे इसी दौरान उन्होंने अपने बेहद खास दोस्त जयपुर निवासी डॉ रहमान खान को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। डॉ रहमान ने भी अपने जिगरी दोस्त को निराश नहीं किया और वह तुरंत ही जयपुर से मंगलौर के लिए रवाना हो गए।
मंगलौर आने पर चुनाव को लेकर प्रत्याशी जहीर खान के साथ गहरा मंथन किया और पूरी मेहनत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए। सभासद प्रत्याशी जहीर खान के सामने सभासद का चुनाव जीतना एक बड़ी चुनौती थी और उनके समाज के ही एक व्यक्ति द्वारा चुनाव में उनके सामने चुनाव लड़कर उनकी मुश्किलें बढ़ा रखी थी लेकिन डॉ रहमान खान के सामने यह कोई चुनौती नहीं थी उन्होंने अपनी चाणक्य नीति से आगे बढ़ते हुए जहीर खान को ऐतिहासिक जीत दिलाई और विरोधियों पर भारी साबित हुए।।
अब जहीर खान के आवास पर उनके समर्थक उन्हें बधाई और मुबारकबाद देने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।इस मौके पर जहीर खान ने कहा कि उनका मकसद अपने वार्ड का विकास करना है।जनता ने जिस उम्मीद और आशाओं के साथ उन्हें चुनकर नगर पालिका में भेजा है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि उनके एक वार्ड में समस्याएं बहुत हैं जिनका समाधान होना बेहद आवश्यक है। खान ने कहा कि उनके वार्ड की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। इस वार्ड में जहीर खान नहीं बल्कि यहां की जनता ही सभासद रहेगी जिसके सुझाव पर इस वार्ड में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मंगलौर की अवाम के लिए उनके घर के दरवाजे हर समय खुले हुए हैं किसी भी समय आकर जनता उनसे काम ले सकती है।उन्होंने कहा कि सड़कें नाले,और साफ सफाई के अलावा उनका ध्यान शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी रहेगा।
इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी जमशेद खान, डॉ आसिफ खान, मो मुस्तकीम, इस्तेफॉक खान, डॉ आदिल खान,और अंजार खान द्वारा सभासद जहीर खान के आवास पर पहुंचकर स्वागत किया गया।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।