आरिफ नियाज़ी।
रुड़की साउथ सिविल लाइन से भाजपा पार्षद डॉ नवनीत शर्मा के आवास पर बधाई देने वाले समर्थकों का तांता लगा हुआ है। डॉ नवनीत शर्मा ने अपने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि पार्षद वह नहीं बल्कि उनके क्षेत्र की जनता होगी।
उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें आज यह अवसर प्राप्त हुआ है अब जनता ही वार्ड के विकास में कार्यों में अपने सुझाव प्रमुखता से देगी। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में विकास को प्राथमिकता मिलेगी।वार्ड के अन्य लोगों को भी पूरी आशा है कि डॉ नवनीत शर्मा रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे अब भाजपा का पूर्ण बहुमत का बोर्ड है जिसमें साउथ सिविल लाइन में अधिक से अधिक विकास पर ध्यान दिया जाएगा।इस मौके पर पार्षद ने अपने वार्ड की मात्र शक्ति का भी आभार जताया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।