आरिफ नियाज़ी।
रुड़की जादूगर रोड़ वार्ड नंबर आठ से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सरदार सतबीर सिंह उर्फ राजू को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है इस बार उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सतबीर सिंह द्वारा बिना किसी पद पर रहते हुए अपने प्रयासों से काफी विकास कार्य कराए यहां तक कि जादूगर रोड़ पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की स्थिति से भी निजात दिलाई है।उनका मानना है कि अगर सतबीर को इस क्षेत्र से पार्षद बनने का मौका मिला तो वह ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जाएंगे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और गणमान्य लोगों ने घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील की।इस मौके पर सरदार सतबीर सिंह ने कहा कि वह अपने वार्ड की समस्याओं को बखूबी जानते हैं वार्ड के सभी लोग उन्हें भली भांति जानते हैं इस बार अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो आने वाले समय में उनके वार्ड में कोई समस्या नहीं रहेगी।उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठे वायदे कर जनता को गुमराह कर वोट तो हासिल कर लेते हैं लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं करते अगर उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है भाजपा की सरकार ही गली मोहल्लों और शहरों का विकास कर सकती है।निर्दलीय और अन्य पार्टियों के पास विकास का कोई विजन नहीं है जिसके चलते वह विकास कर सकें।उन्होंने वार्ड आठ की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह इस बार बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं ताकि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हो सके।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।