आरिफ नियाज़ी।
रामपुर में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती जमीला के पुत्र और होटल राजमहल के स्वामी मो मेहरबान द्वारा भारी समर्थकों के साथ बाइक और कारों से रोड शो निकाला गया इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिनमें सभी वर्ग के लोग शामिल रहे।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता मेहरबान ने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास करने वाली पार्टी है रामपुर की जनता ने उन्हें मौका दिया तो दिल्ली मॉडल की तर्ज पर रामपुर में विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आज तक भी नगर पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है यहां तक कि यहां की नुमाइंदगी करने वाले लोग भी पूरी तरह से बेखबर बने हुए हैं नगर पंचायत रामपुर की जनता ने उनका साथ दिया तो रामपुर नगर पंचायत के सभी गांव की तस्वीर बदलेगी और विकास के लेकर एक नई ताबीर लिखी जाएगी।मेहरबान ने कहा कि रामपुर नगर पंचायत बेहद बहाल है जहां पर आज तक भी कोई विकास नहीं हुआ है।आम आदमी पार्टी की जीत पर रामपुर नगर पंचायत में विकास ही विकास होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के रूप में रामपुर नगर पंचायत का विकास करेंगी।

इस मौके पर मोहम्मद कुर्बान ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती जमीला रामपुर के विकास को लेकर बेहद संजीदा हैं और इस क्षेत्र का विकास करना बेहद आवश्यक है।उन्होंने कहा कि आज तक रामपुर की नुमाइंदगी करने वालों ने भी कोई विकास नहीं किया जिसके चलते आज भी यह क्षेत्र बदहाल बना हुआ है।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव दीपक लाखवान,और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुलेमान ने भी अपने विचार रखे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।