Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा नगर पंचायत प्रत्याशी राव फुरकान के चुनावी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का69 वा जन्मदिन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज ढंडेरा के बसपा के चुनावी कार्यालय पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई भी दी गई।इस मौके पर बसपा के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत कई पदाधिकारी और नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी राव फुरकान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नगर पंचायत के बसपा प्रत्याशी राव फुरकान ने कहा कि आज बसपा सुप्रीमो मायावती का 69 व जन्मदिन है जिसे बसपा कार्यकर्ता बड़ी धूमधाम के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अगड़ों, पिछड़ों, दलितों और सर्व समाज की पार्टी है बसपा ने हमेशा न्याय और इंसाफ की लड़ाई लड़ी है हमेशा मजलूमों का साथ दिया है ।इस बार ढंडेरा में बहुजन समाज पार्टी एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है उन्होंने कहा कि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है मजलूमों पर अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। फुरकान ने कहा कि नगर पंचायत पिछले लंबे समय से बदहाल बनी हुई है जिसका आज तक भी कोई विकास नहीं हो पाया है लेकिन अगर जनता ने मौका दिया तो ढंढेरा नगर पंचायत की बदहाल हालत को सुधारने का काम किया जाएगा और जल भराव से लोगों को जल्द ही मुक्ति मिलेगी ।उन्होंने कहा कि रास्ते और सड़कें और बेहतर होंगे यहां तक की साफ सफाई की अच्छी व्यवस्थाएं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार बसपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाएं ताकि ढंडेरा नगर पंचायत में विकास की नई इबारत लिखी जा सके ।इस मौके पर बसपा के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता आज बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन है जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है ।

बसपा कार्यकर्ता आज संकल्प लेते हैं कि इस बार ढंडेरा नगर पंचायत में बसपा की जीत का परचम लहराएगा। इस मौके पर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष अरविंद बारिया जिला सचिव तेलुराम कुशवाहा, राव फरमान, राव परवेज़, राव अब्दुल्ला, राव इलियास, राव फैसल, राव यूनुस के साथ-साथ सैकड़ो बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के लिए जोरदार जिंदाबाद के नारे लगाए ।इतना ही नहीं बसपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369