Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा नगर पंचायत में भाजपा का लहराएगा परचम – चौधरी मानवेंद्र सिंह

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

झबरेड़ा नगर पंचायत में जनता इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी। इस चुनाव में जहां कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हैं वहीं स्थानीय मुद्दे पूरी तरह से गायब हैं । नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं जिनका लाभ उन्हें मिलना तय है।चौधरी मानवेंद्र सिंह का दावा है कि भाजपा इस बार झबरेड़ा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जिसको जनता भली भांति जानती है ।अब समय आ गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा झबरेड़ा कस्बे में दी गई विशेष सौगात का एहसान कस्बे की जनता वोट के रूप में देगी ऐसी उन्हें पूरी आशा है।

चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू समाज के साथ साथ सभी धर्मों के लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है जबकि कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है आने वाले समय में नगर पंचायत में भाजपा का परचम लहराएगा ।उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि देश प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा ही कस्बे का विकास कर सकती है ।चौधरी ने कहा कि जितना कार्य नगर पंचायत झबरेड़ा में हुआ आज तक किसी भी नगर पंचायत में नहीं हुआ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमेशा झबरेड़ा के विकास को गंभीरता से लिया जिसका परिणाम यह रहा की झबरेड़ा में भाजपा पहले से और अधिक मजबूत हुई। चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसके चलते आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369