आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी तरन्नुम जहां ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देकर कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूत किया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनके घर जाकर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा था जिनका तरन्नुम और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत भी किया।
दरअसल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रुड़की में एक और बड़ी मजबूती कांग्रेस को दिलवाने में कामयाब हुए हैं। उनके द्वारा पहले कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे रविंद्र खन्ना को मनाया और कांग्रेस को समर्थन दिलवाया। अब आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ रही तरन्नुम जहां को समझाने में यशपाल आर्य कामयाब रहे। आर्य और हरीश रावत देर शाम आसपा प्रत्याशी तरन्नुम जहां के आवास पहुंचे और वहां उनके भाई जमाल अहमद और पिता अहमद जमा से भेंट की।
उन्होंने कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा जिसके बाद जमाल और अहमद जमा ने कांग्रेस को समर्थन देने की हामी भरी। वहीं मीडिया से वार्ता के दौरान जमाल अहमद ने कहा कि उन्होंने घर वापसी की है अब वह कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे और पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीम खान,यूथ कांग्रेस नेता परवेज अहमद, पंकज सोनकर आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।