आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन रद्द होने के बाद अब हाजी टीम के मोइनुद्दीन अंसारी कांग्रेस के समर्थन से पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़कर चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचने की तैयारी में जुटेंगे।मोइनुद्दीन अंसारी के नाम का ऐलान अब से कुछ ही देर बाद मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन और पूर्व पालिका चेयरमैन चौधरी इस्लाम अपने भारी समर्थकों के सामने करेंगे। वहीं समर्थन से पूर्व मोइनुद्दीन अंसारी को पहले कांग्रेस में शामिल किया जायेगा ।
मोइनुद्दीन अंसारी को कांग्रेस का समर्थन मिलने से मंगलौर का चुनाव बड़ा दिलचस्प नजर आएगा।अब हाजी और काजी टीम का सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। मोइनुद्दीन अंसारी और चौधरी इस्लाम के आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। अभी तक हाजी टीम के जुल्फकार अंसारी को भाजपा का समर्थन मिलने से वह धुंआ धार प्रचार में जुटे हुए थे लेकिन अब काजी निजामुद्दीन और चौधरी इस्लाम का समर्थन मिलने पर मोइनुद्दीन अंसारी की स्थिति काफी बेहतर बताई जा रही है।
मोइनुद्दीन अंसारी का कहना है कि उनके काजी और चौधरी इस्लाम के साथ बेहद पुराने सम्बन्ध रहे हैं।जीत के बाद भी काजी निजामुद्दीन और चौधरी इस्लाम का मार्गदर्शन लेकर वह कार्य करेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।