Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में भाजपा प्रत्याशी चौधरी मानवेंद्र सिंह का दावा भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत,बटोगे तो कटोगे के नारे के साथ एकजुट होकर करें मतदान

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।इस बार भाजपा प्रत्याशी चौधरी मानवेंद्र सिंह अपने द्वारा झबरेड़ा कस्बे में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर घर घर जाकर लोगों से वोट देने अपील कर रहे हैं।

चौधरी मानवेंद्र सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस बार कस्बे की जनता भाजपा को अपना वोट करेगी।भाजपा की प्रदेश और केंद्र में सरकार है इसलिए नगर पंचायत झबरेड़ा का विकास केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत को अलग ही पहचान दिलाई है आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है इसी तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं मुख्यमंत्री ने किसानों से लेकर सभी वर्गों के विकास के लिए काफी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।अब समय आ गया है कि झबरेड़ा की जनता भी मुख्यमंत्री द्वारा कस्बे में विशेष ध्यान देने पर अब भाजपा को वोट देकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करेगी।उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता किसी के बहकाए में ना आए और भाजपा को अपना कीमती वोट करें।भाजपा ही आपके कस्बे और क्षेत्र का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कस्बे में कुछ बाहरी लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है कस्बे में बाहरी लोगों से बड़ा खतरा है इसलिए भाजपा को मजबूत बनाएं और एकजुट होकर भाजपा को वोट करें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369