आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता के कार्यालय उदघाटन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।इस दौरान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक ममता राकेश,झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति , कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत, के अलावा कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहे।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि इस बार पूजा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूजा गुप्ता मेयर बनकर शहर का विकास करेंगी।उन्होंने कहा कि शहर की पूरी जनता एकजुट हो चुकी है। इस बार कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।उन्होंने कहा वह कांग्रेस हाईकमान के आभारी हैं जिन्होंने पूजा गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सचिन गुप्ता ने कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है उनका मुकाबला भाजपा से है इस बार शहर को तय करना है कि उनका मेयर कैसा होना चाहिए अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रुड़की शहर विकास की नई इबारत लिखेगा।इस मौके पर कांग्रेस के सैंकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी और संचालन विकास त्यागी ने किया।इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी,जाकिर अली, जावेद पार्षद, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।