Jan Mudde

No.1 news portal of India

इमलीखेड़ा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी ने भारी समर्थकों के साथ किया नामांकन, जनता का आशीर्वाद मिला तो बदलेगी इलाके की तस्वीर

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी आज अंतिम दिन नामांकन करने में दिनभर जुटे रहे। इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर राजबाला सैनी का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है । वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी ने निर्दलीय ताल ठोक कर मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि माजरी निवासी भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राजबाला सैनी ने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान की बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया अगर जनता ने उनका साथ दिया तो इस पिछड़े क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया जायेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है जनता भली भांति जानती है कि इमलीखेड़ा नगर पंचायत का विकास केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।

राजबाला सैनी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।राजबाला सैनी आज अपने भारी समर्थकों के साथ रुड़की ब्लॉक में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंची थीं। राजबाला सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि पहली बार जनता उनको नगर पंचायत में जिताकर भेजेगी।उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र में विकास ही विकास होगा।अगर उन्हें जनता चुनती है तो बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को घर घर तक पहुंचाया जायेगा। वह अपना नामांकन करने के लिए सैकड़ो समर्थकों के साथ रुड़की ब्लॉक में पहुंची थी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369