आरिफ नियाज़ी।
नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी आज अंतिम दिन नामांकन करने में दिनभर जुटे रहे। वहीं झबरेडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी पत्नी गौरव चौधरी का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है । वहीं झबरेडा में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान की बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया अगर जनता ने उनका साथ दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया जायेगा।उन्होंने कहा कि झबरेड़ा नगर पंचायत में जनता का आशीर्वाद मिला तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा कस्बे में महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा ताकि वह अपने कस्बे में रहकर रोजगार कर सकें।उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि झबरेड़ा नगर पंचायत का विकास केवल और केवल कांग्रेस ही कर सकती है।किरण चौधरी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।किरण चौधरी आज अपने भारी समर्थकों के साथ रुड़की ब्लॉक में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंची थीं।
किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि जनता उनको नगर पंचायत में जिताकर जरूर भेजेगी।उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र में विकास ही विकास होगा।अगर उन्हें जनता चुनती है तो बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को घर घर तक पहुंचाया जायेगा। किरण चौधरी अपना नामांकन करने के लिए सैकड़ो समर्थकों के साथ रुड़की ब्लॉक में पहुंची थी।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।