आरिफ नियाज़ी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सचिन गुप्ता द्वारा अपने कैंप कार्यालय पर एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे ।इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि आज के समय में भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के
स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है जिससे उनके पास समय नहीं हो पाता इसलिए उन्होंने पूरे शहर में निशुल्क जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कैंप में महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रेष्ठा, शबनम खान,और आर्थो डॉ फरदीन खान,के अलावा फिजिशियन डॉ अर्पित सैनी की टीम द्वारा कैंप में विशेष सहयोग किया गया है।
इस कैंप में प्रमुख समाजसेवी डॉ आदिल फरीदी और सुमित प्रजापति आदि लोगों का बड़ा सहयोग रहा है।इस मौके पर आदिल फरीदी ने कहा कि लगातार चल रहे स्वास्थ्य कैंप का लोगों को लाभ मिल रहा है जो आगे भी मिलता रहेगा।महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के डॉक्टरों का उन्हें कैंप में विशेष सहयोग मिलता है।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सचिन गुप्ता लगातार लोगों की सेवा करते रहे हैं आज उनके कैंप से लोगों को बड़ा लाभ मिला है आगे भी इस तरह के कैंप अलग अलग स्थानों पर लगते रहने चाहिए।
इस मौके पर पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी,पूर्व नगर अध्यक्ष कलीम खान,हेमेंद्र चौधरी,संजय विश्वकर्मा,नीरज अग्रवाल,सुशील कश्यप,लवी त्यागी,ऋतु कंडियाल,पूजा गुप्ता,सलमान,शकील,शेरु मलिक,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।